Breaking News

बड़वारा में लगेगा जिले का सबसे वृहद स्वास्थ्य शिविर : 150 विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मुफ्त इलाज, गंभीर मरीजों को भोपाल ले जाकर भी होगा ऑपरेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटनी/बड़वारा। ग्रामीण अंचल के मरीजों के लिए राहत और उम्मीद की बड़ी खबर सामने आई है। के सौजन्य से एवं के सहयोग से द्वारा बड़वारा में 23 एवं 24 मई 2026 को विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़वारा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

इस शिविर को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि भोपाल से आने वाली करीब 150 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का मुफ्त परीक्षण करेगी। शिविर में डिजिटल एक्सरे, सोनोग्राफी, ईसीजी, ईको और खून की सभी आवश्यक जांचें पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी।

सबसे बड़ी बात यह है कि कैंप में चिन्हित गंभीर एवं जटिल मरीजों को सीधे भोपाल स्थित पीपुल्स हॉस्पिटल ले जाकर उनका इलाज और ऑपरेशन कराया जाएगा। मरीजों के आने-जाने की व्यवस्था बस एवं ट्रेन से की जाएगी, वहीं अस्पताल में भर्ती से लेकर ऑपरेशन, दवाइयां, भोजन, आवास और जांच तक की संपूर्ण सुविधा मुफ्त दी जाएगी।

शिविर में हृदय रोग, कैंसर, हड्डी रोग, महिला रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, शिशु रोग, श्वास एवं छाती रोग सहित सामान्य मेडिसिन और सर्जरी से जुड़े सभी प्रकार के मरीजों का इलाज किया जाएगा। ओपन हार्ट सर्जरी, एंजियोप्लास्टी, कैंसर कीमोथेरेपी, घुटना प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद ऑपरेशन और जटिल सर्जरी जैसी सुविधाएं भी इस शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि मरीज अपने साथ आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं पुरानी जांच रिपोर्ट अवश्य लेकर आएं ताकि उपचार प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा यह चिकित्सा शिविर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा। वर्षों से महंगे इलाज और बड़े अस्पतालों तक पहुंच की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलने जा रही हैं।

और पढ़ें