Breaking News

कटनी जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, 150 से ज्यादा मरीजों ने कराई कैंसर जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर की पहल पर लगा मेगा कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी चेतावनी— “लक्षण छुपाना पड़ सकता है भारी”

कटनी/वीरेंद्र तिवारी -: कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर लोगों में बढ़ती चिंता के बीच शनिवार को जिला चिकित्सालय कटनी में आयोजित विशाल निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शुरू हुए इस कैंप में एक ही दिन में 150 से अधिक मरीजों ने पंजीयन कराकर कैंसर विशेषज्ञों से जांच और परामर्श लिया।

कलेक्टर की पहल पर आयोजित इस शिविर में और की संयुक्त टीम ने सेवाएं दीं। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों की लंबी कतारें अस्पताल परिसर में दिखाई दीं। कई मरीज ऐसे भी पहुंचे जो वर्षों से बीमारी के लक्षण झेल रहे थे लेकिन आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी के कारण जांच नहीं करा पा रहे थे।

शिविर में टाटा मेमोरियल से प्रशिक्षित कैंसर सर्जन और वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर गंभीर बीमारियों के संकेतों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। डॉक्टरों ने कहा कि मुंह में लगातार छाला, शरीर में गांठ, अचानक वजन घटना, लंबे समय तक खांसी और असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

शिविर के दौरान कटनी एसडीएम , सांसद प्रतिनिधि और जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि के तहत कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल सकेगी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार “समय पर जांच” है। यही वजह रही कि इस कैंप में लोगों का भरोसा साफ नजर आया और जिला अस्पताल में दिनभर मरीजों की आवाजाही बनी रही।

और पढ़ें